{"_id":"6a97169a689fa4a1d5072e27","slug":"cage-installed-to-catch-tiger-in-shantinagar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183839-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शांतिनगर में बाघ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शांतिनगर में बाघ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
वन रेंज संपूर्णानगर के शांतिनगर में पिजड़ा लगाते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग
संपूर्णानगर। थाना हजारा क्षेत्र के शांतिनगर गांव में बाघ के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश तेज कर दी है। बाघ को पकड़ने के लिए शांतिनगर में पिंजरा लगाया गया है। वहीं मुरारखेड़ा गांव के पास ड्रोन उड़ाकर उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
बीते दिनों शांतिनगर में केले के खेत में काम कर रहे बुजुर्ग किसान मुंशी प्रसाद पर बाघ ने हमला कर दिया था। हमले में उनके पैर का मांस बुरी तरह नोंच डाला था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर घंटों हंगामा किया। उन्होंने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। टीचर्स कॉलोनी के लोगों ने भी ग्राम प्रधान से हस्ताक्षर कराकर बाघ को पकड़वाने की मांग का लिखित ज्ञापन रेंजर को सौंपा।
विज्ञापन
बाघ की आवाजाही से वन रेंज और पड़ोसी थाना हजारा क्षेत्र के लोग खौफ में हैं। लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।
वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि शांतिनगर में पिंजरा लगाया गया है। विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। जल्द बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।