फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By Aira buses Stapej Operation directed to

ऐरा स्टापेज तक बसों का  संचालन कराने के निर्देश

Wed, 01 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
By Aira buses Stapej Operation directed to
डेमो - फोटो : demo pic
शिकायत पर डीएम का कड़ा रुख
विज्ञापन

लखीमपुर-धौरहरा रूट पर चल रहीं बसें ऐरा स्टापेज तक न जाकर यात्रियों को बसढ़िया चौराहे पर उतारकर धौरहरा, लखीमपुर के लिए निकल रही हैं। चालक, परिचालकों की दबंगई से नाराज यात्रियों ने इसकी शिकायत डीएम आकाशदीप से की, जिनके निर्देश पर एआरएम ने एक टीआई की ड्यूटी बसढ़िया चौराहे पर लगा दी है, जिससे बसों को ऐरा स्टापेज तक भेजा जा सके।
लखीमपुर, सीतापुर और कैसरबाग डिपो की एक दर्जन से अधिक अनुबंधित बसें लखीमपुर धौरहरा वाया ऐरा रूट पर चल रहीं हैं, लेकिन चालक परिचालक बसों को ऐरा स्टापेज तक न ले जाकर यात्रियों को बसढ़िया चौराहे पर ही उतार देते हैं, जहां से ऐरा स्टापेज की दूरी करीब तीन किलोमीटर है जिससे यात्री पैदल या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। हालांकि इस संबंध में एआरएम भी कई बार बसों को ऐरा तक ले जाने के निर्देश जारी कर चुके हैं। यात्रियों ने अबकी बार इस मामले की शिकायत डीएम से की, जिनके आदेश पर एआरएम ने टीआई शशिकांत मिश्रा की ड्यूटी बसढ़िया चौराहे पर लगाकर बसों को ऐरा स्टापेज तक भेजवाने के निर्देश दिए हैं और मनमानी करने वाले चालकों परिचालकों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वामी का कहना है कि डीएम के निर्देश पर टीआई को बसढ़िया चौराहे पर तैनात कर दिया गया है, जिससे वह ऐरा स्टोपज तक न जाने वाली बसों की निगरानी कर सके, स्टापेज तक न जाने वाली बसों की शिकायत मिलने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही और बस मालिकों पर कार्रवाई के लिए डीएम और आरएम को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed