फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Businessman murdered after robbery in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर में व्यापारी की हत्या: कमरे में बेड पर मिला शव, हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, मंजर देख सन्न रह गए लोग

Sun, 30 Jun 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भनपुरी खजुरिया में व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी की हत्या कर दी गई। उनका शव मकान के कमरे में बेड पर मिला। उनके हाथ-पैर और मुंह कपड़ों से बांधे गए थे। 

विज्ञापन
Businessman murdered after robbery in Lakhimpur Kheri
व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना क्षेत्र के भनपुरी खजुरिया में 45 वर्षीय व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी का शव रविवार सुबह उनके कमरे में बेड पर मिला। व्यापारी के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर भी कपड़ा बंधा था। पूरे मकान में सामान बिखरा मिला। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से जानकारी की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


व्यापारी कृष्ण कुमार की कृष्णा आयरन स्टोर नाम से मेन बाजार भनपुरी खजूरिया में दुकान है। उनके परिजन सोनीपत में रहते हैं। कृष्ण कुमार मकान में अकेले रहते थे। रविवार की सुबह रोज की तरह व्यापारी के घर खाना बनाने वाली महिला पहुंची, तब उसने कमरे में व्यापारी का शव बेड पर पड़ा देखा। उसने ही घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली गोलीकांड: केपी यादव ने जुटाए थे गुंडे, सप्लायर से खरीदे थे हथियार, सड़क पर बरसाईं थीं अंधाधुंध गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


 

व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निराला तिवारी, चौकी प्रभारी खजुरिया संजीव तोमर, पलिया कोतवाल विवेक उपाध्यक्ष आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारी के पैर-हाथ, मुंह इन्हीं के कपड़े, तौलिया, चादर, बनियान से बंधे मिले। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन, पर्स आदि सामान कब्जे में लिया है। व्यापारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग सोनीपत से खीरी के लिए रवाना हो गए। उधर, व्यापारी की हत्या से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed