फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buses went to Kumbh, trains cancelled...passengers will face trouble

Lakhimpur Kheri News: बसें कुंभ में गईं, ट्रेनें निरस्त...यात्री झेलेंगे संकट

Thu, 23 Jan 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Buses went to Kumbh, trains cancelled...passengers will face trouble
गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य ​शिविर। संवाद
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। यात्रियों को आज से कहीं आने-जाने में दिक्कतें झेलनी होंगी। अधिकांश रोडवेज बसें प्रयागराज चलीं जाएंगी और चार ट्रेनें भी छह फरवरी तक निरस्त हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। यात्रियों को मुसीबतों से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में 26 जनवरी तक 71 बसों को भेजा जाना है, जिसमें बुधवार को गोला डिपो की 20 बसों को भेज दिया गया है। जो बसें भेजी गई हैं, वह दिल्ली, शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ आदि मार्गों की हैं। बृहस्पतिवार को 40 से अधिक बसों और भेज दिया जाएगा। जिले में एक साथ बसों की संख्या कम होने पर परिवहन का संकट होने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार शाम बसों को रवाना किया गया, जिसकी वजह से ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई, लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकांश बसें चलीं जाने के साथ ही चार ट्रेनें निरस्त होने पर परिवहन का संकट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गोला से कुंभ मेले जा रही बसों के लिए बस्ती बेला कछार में राज्य परिवहन निगम की ओर से बस अड्डा बनाया गया है। वहां से अलग-अलग रूट बसों को तय किया जाएगा और सभी बसें झूसी बस अड्डे तक जाएंगी। चार बसों को प्रयागराज में शटल सेवा में भी लगाया गया है। गोला एआरएम महेश चंद कमल ने बताया कि 22 से 26 जनवरी तक 71 बसों को भेजना है। बुधवार को 20 भेज दी गई हैं।
-------------
कुंभ जाने से पहले चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
प्रयागराज भेजी जाने वाली रोडवेज बसों के चालक-परिचालक पूरी तरह स्वास्थ्य होने चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए गोला डिपो पर बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गोला सीएचसी के डॉ. एके चौरसिया, फार्मासिस्ट विवेक शर्मा, ऑप्टिमिस्ट सत्येंद्र कुमार, संजीव शुक्ला ने चालक-परिचालकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया।
--------------
मैलानी-पीलीभीत खंड की चार ट्रेनें छह फरवरी तक निरस्त
मैलानी। घने कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड ने मैलानी-पीलीभीत खंड की चार ट्रेनों का संचालन आज से छह फरवरी तक निरस्त कर दिया है। ट्रेनें निरस्त होने पर यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीलीभीत से सुबह 06:55 बजे चलकर 09:30 बजे मैलानी आने वाली ट्रेन नंबर 55357, मैलानी से पूर्वाह्न 10:45 बजे छूटकर 01:20 बजे पीलीभीत पहुंचने वाली 55360, पीलीभीत से दोपहर 02:15 बजे चलकर पौने पांच बजे मैलानी पहुंचने वाली 55361, मैलानी से शाम 05:50 बजे छूटकर 08:40 बजे पीलीभीत पहुंचने वाली 55362 पैसेंजर का संचालन 23 जनवरी से 06 फरवरी तक निरस्त रहेगा। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

गोला डिपो पर लगा स्वास्थ्य शिविर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed