{"_id":"67e58fbf2b5af973b10b8543","slug":"bus-station-will-be-shifted-to-gola-road-land-marked-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-142232-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला रोड पर शिफ्ट किया जाएगा बस अड्डा, भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला रोड पर शिफ्ट किया जाएगा बस अड्डा, भूमि चिह्नित
विज्ञापन
सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते विधायक योगेश वर्मा। संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि शहर के बीचोबीच संचालित रोडवेज बसअड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए जल्द काम शुरू होगा। गोला रोड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास भूमि चिह्नित कर ली गई है।
प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सदर विधायक योगेश वर्मा बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सदर विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सदर विस क्षेत्र में महेवागंज से बेड़नापुर तक 14.300 किमी का सड़क बनवाई गई। रामापुर से अमृतागंज व अमृतागंज से लगुचा तक सड़क बनवाई गई।
राजकीय मेडिकल का निर्माण कार्य कराया गया। मातृत्व शिशु चिकित्सालय 200 बेड का निर्माण कार्य कराया गया। ओयल में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य कराया गया। वीर बाबा मन्दिर से राजापुर क्रॉसिंग, राजापुर क्रॉसिंग से तुलसी हास्पिटल एवं तुलसी हास्पिटल से इंडस्ट्रियल क्षेत्र तक तीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया गया। प्रेसवार्ता में उनके साथ डीसीबी के चेयरमैन विनीत मनार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामजी दीक्षित, रमेश मिश्रा, राजू अग्रवाल मौजूद रहे।