{"_id":"667751253fce37e2560d0694","slug":"bus-service-stopped-during-elections-not-started-yet-thousands-of-passengers-upset-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-122895-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चुनाव में बंद हुई बस सेवा अब तक शुरू नहीं... हजारों यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चुनाव में बंद हुई बस सेवा अब तक शुरू नहीं... हजारों यात्री परेशान
विज्ञापन
संजोग राठौर
उचौलिया। कस्बे से तहसील मोहम्मदी और जिला मुख्यालय लखीमपुर जाने वाली रोडवेज बस का संचालन चुनाव के कारण बंद होने से हजारों लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। मोहम्मदी जाने के लिए शाहजहांपुर से बस पकड़नी होती है। वहीं लखीमपुर जाने के लिए शाहजहांपुर या फिर मैगलगंज से जाना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने बस संचालन की मांग की है।
गोला डिपो की एक रोडवेज बस उचौलिया से मोहम्मदी होते हुए जिला मुख्यालय जाती थी। यह बस रोजाना उचौलिया, मोहदियापुर, कोटरा, किशुनपुर जमुनी, रामपुर, जलालपुर, जेबीगंज, पसगवां, सुखबसा, मोहम्मदी, सिंकदाबाद, अमीरनगर होते हुए लखीमपुर जाती थी। बड़ी संख्या में यात्री इससे सफर करते थे। सामान्य बसों से इसका किराया 20 प्रतिशत कम था। जिला मुख्यालय जाने के लिए यह एकमात्र बस थी, लेकिन चुनाव के दौरान यह बस सेवा बंद हो गई।
उम्मीद थी कि चुनाव के बाद बस सेवा शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक बस सेवा शुरू न होने से लोगों में नाराजगी है। जेबीगंज और पसगवां क्षेत्र के लोगों के लिए भी जिला मुख्यालय जाने में आसानी थी। शाम को वापसी में भी यही बस मिल जाती थी। अब अगर उचौलिया वालों को मोहम्मदी या फिर जिला मुख्यालय जाना होता है तो लोगों को शाहजहांपुर से बस पकड़नी पड़ती है या फिर मैगलगंज से।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
लोकसभा चुनावों में बसें भेजे जाने से उचौलिया से लखीमपुर जाने वाली बस बंद की गई थी। इसका संचालन फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
-महेश चंद्र कमल, एआरएम गोला डिपो