{"_id":"5835a09d4f1c1b462413beab","slug":"bus-owners-expressed-inability-to-contract-bus-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस मालिकों ने बस संचालन में जताई असमर्थता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित बस मालिकों ने बस संचालन में जताई असमर्थता
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरबाग डिपो में 19 नवंबर को हुआ था विवाद
लखीमपुर बस चालकों के साथ कैसरबाग के चालकों ने की अभद्रता
मंगलवार को लखीमपुर डिपो में अनुबंधित बस चालकों के साथ कैसरबाग डिपो के चालकों द्वारा की अभद्रता के विरोध में लखीमपुर डिपो के बस मालिकों ने बुधवार को एआरएम को ज्ञापन सौंपा। बस मालिकों ने इस मामले में कैसरबाग डिपो की बसों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर 27 नवंबर से अपनी बसें नहीं चलाएंगे।
बुधवार को अनुबंधित बस मालिकों ने लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वमी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि 19 नवम्बर को बस संख्या यूपी 31टी 8799 के चालक और कैसरबाग डिपो की अनुबंधित बस यूपी 34 टी 8386 के चालक के बीच विवाद हो गया था, जिसकी सुलह कैसरबाग चौकी पर हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद बुधवार को कैसरबाग डिपो के चालकों ने लखीमपुर के चालकों साथ अभद्रता की और लखीमपुर की बसों को पक्का पुल तक खदेड़ दिया, जिससे बसों को सवारियां नहीं मिल सकी। कैसर बाग डिपो के चालकों की दबंगई से परेशान लखीमपुर के बस मालिकों ने कैसरबाग के चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने सहित लखनऊ सीतापुर के बीच अवैध रूप से चल रहीं बसों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग एआरएम से की है। इस दौरान अनुबंधित बस के मालिक जमुना प्रसाद, संतोष पांडे, विजय मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, हितेश अग्निहोत्री, पवन मिश्रा सहित सभी बस मालिक मौजूद रहे।