फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bus

कवर दिखीं गंदी, तो सीटें मिलीं फटी

Sun, 08 Dec 2019 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
bus
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम हरदोई क्षेत्र के सेवा प्रबंधक शनिवार को रोडवेज बस अड्डा पहुंचे। उनके औचक निरीक्षण में बसों कई बसों की हालत काफी कंडम मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर इनका संचालन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक नीरज सोनकर शनिवार दोपहर अजय कुमार खरे के साथ करीब एक बजे लखीमपुर बस अड्डा पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से बस अड्डे पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण में कई बसों के सीट कवर गंदे मिलने, सीटें फटी होने, बसें गंदी होने एवं उनमें अग्निशमन यंत्र और चालक सीट पर बेल्ट न मिलने पर नाराजगी जताई। सेवा प्रबंधक ने लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव को गंदी और कंडम मिली बसों का संचालन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद वह गोला पहुंचे। वहां उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, वर्कशाप के साथ बसों का निरीक्षण किया। बसों के गंदी होने और बस अड्डा परिसर में गंदगी मिलने पर एआरएम को फटकार लगाई। सफाई व्यस्था को दुरूस्त रखने की चेतावानी दी। इसके बाद चालक परिचालकों के साथ बैठक कर यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोड पर ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाएं, वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें, सर्दी में कोहरे को देखते हुए लाइट, इंडीकेटर आदि दुरुस्त रखें। इसके बाद वह शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला डिपो का निरीक्षण किया। इसमें कुछ बसों की हालत अच्छी नहीं मिली। उनका संचालन रुकवा दिया गया। गोला डिपो के एआरएम को निर्देशित किया है कि बसों को गंतव्य तक भेजना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज सोनकर, सेवा प्रबंधक हरदोई क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed