{"_id":"580272f24f1c1b691a28e8e5","slug":"buried-beneath-the-soil-of-a-child-s-death-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तटबंध के किनारे मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा
गांव अहिरनपुरवा में तटबंध के किनारे मिट्टी निकालते समय अचानक बड़ी संख्या में मिट्टी की चट्टान भर भराकर गिर गईं, जिससे उसके नीचे तीन बच्चे दब गए। आसपास के लोगों ने जब तक तीनों बच्चों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने 13 वर्षीय रामजी को मृत घोषित कर दिया।
थाना ईसानगर क्षेत्र के गैसापुर गांव के मजरा अहिरनपुरवा की बस्ती शारदा तटबंध के किनारे हैं। बस्ती के लोग तटबंध के निचले हिस्से से मिट्टी निकालते रहते हैं, जिससे यहां कई खोह बन गई हैं। गांव के रामजी, किरन, सुग्गा, आरती, अवधेश और जितिन सहित दर्जनों बच्चे शुक्रवार की शाम तटबंध की नीचे बनी खोहों से मिट्टी निकाल रहे थे। अचानक मिट्टी की चट्टान भरभराकर गिर गई। मिट्टी के मलबे के नीचे प्यारे लाल गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र रामजी, 10 वर्षीय पुत्री सुग्गा एवं शंकर जायसवाल की 14 वर्षीय पुत्री किरन दब गई। साथी बच्चे मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। चीखपुकार पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। घर वाले तीनों बच्चों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। किरन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।