{"_id":"699c9030ef200ccedc0cfe27","slug":"bulldozers-run-on-illegal-hoardings-dc-road-pavement-cleared-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-168965-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध होर्डिंग्स पर चला बुलडोजर, डीसी रोड का फुटपाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध होर्डिंग्स पर चला बुलडोजर, डीसी रोड का फुटपाथ खाली
Mon, 23 Feb 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटाती जेसीबी-संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने के उद्देश्य से नगर पालिका की टीम ने सोमवार को सड़क किनारे लगी अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया। नगर पालिका ईओ संजय कुमार के निर्देश पर सुबह से ही डीसी रोड पर कार्रवाई शुरू की गई।
टीम ने सौजन्या चौराहे से नौरंगाबाद चौराहे तक सड़क किनारे लगी दर्जनों होर्डिंग्स को जेसीबी की मदद से उखाड़कर हटाया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने लोहे के एंगल, टूटे फ्रेम और अन्य कबाड़ को भी साफ कर ट्रॉली में लादकर नगर पालिका परिसर भिजवाया। इससे फुटपाथ और सड़क किनारे की जगह खाली हो गई, जिससे राहगीरों को राहत मिली।
नगर पालिका सर्वेयर अमित सोनी ने बताया कि कार्रवाई से एक दिन पहले शहर में सूचना जारी कर लोगों से स्वयं होर्डिंग्स हटाने को कहा गया था। बावजूद इसके जो होर्डिंग्स नहीं हटाई गईं, उन्हें सोमवार को अभियान चलाकर हटाया गया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान सर्वेयर अमित सोनी, आरआई फैज खान, अभय सक्सेना, उपेंद्र सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।