{"_id":"6837530a60f9cea0350fdadc","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-plotting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-146929-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
लखीमपुर खीरी। मानकविहीन प्लाॅटिंग को बुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इससे प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर की अगुवाई में तहसील प्रशासन की देखरेख में की गई। इस दौरान देवकली, छाउछ और बेहजम रोड पर पांच प्लाटिंग ध्वस्त की गईं।
एसडीएम सदर अश्वनी कुमार ने बताया कि मानकविहीन प्लॉटिंग को नियमानुसार ध्वस्त किया गया है। सभी को पहले नोटिस निर्गत की गई और जवाब देने के लिए समय भी दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्लाॅटिंग करते समय किसी ने भी लेआउट पास नहीं कराया था। एसडीएम सदर ने निर्देश दिए कि मानकविहीन प्लॉटिंग न करें, लेआउट पास कराएं, सारी सुविधाएं देते हुए ही प्लॉटिंग करें।