फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bulldozer reached the house of the accused of kidnapping a minor girl in Kheri

Lakhimpur Kheri: नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी के घर पहुंचा बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया

Fri, 12 Jan 2024 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

ओयल कस्बे में किशोरी को अगवा के आरोपी आदिल का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। और न ही किशोरी का पता चला है। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। 

विज्ञापन
Bulldozer reached the house of the accused of kidnapping a minor girl in Kheri
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बे में किशोरी को अगवा के आरोपी आदिल के घर के बाहर अवैध निर्माण को पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर को हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली मची रही। आरोपी के 24 घंटे में थाने में हाजिर न होने पर परिजनों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


दो जनवरी को ओयल चौकी के गांव साड़ीनामा के निकट बड़ी नहर सायफन (झाल) के पास मोहल्ला जुलाहनटोला निवासी आदिल का आधार कार्ड, उसके व किशोरी के जूते, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान पड़ा मिला था। इस पर दोनों के नहर में कूदने की आशंका पर पुलिस ने दो दिन तक गोताखोरों की मदद से नहर खंगाली। मगर कुछ हासिल नहीं हुआ। तब यह आशंका जताई गई यह सब चीजें पुलिस को गुमराह करने के लिए नगर किनारे डाली गई हैं।
विज्ञापन

आरोपी और किशोरी का नहीं चला पता 
अगले दिन एक महिला ने आदिल पर उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसे लेकर कस्बे के हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। तमाम लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आदिल की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए, लेकिन घटना के नौ दिनों बाद भी आरोपी और किशोरी का पता नहीं चला है।

बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस और नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर आदिल के घर पहुंची। टीम ने घर के बाहर किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष खीरी अजीत कुमार, चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी, एसआई विनोद सिंह व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed