फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-in-law dies after colliding with tractor-trolley, brother-in-law serious

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर साले की मौत, बहनोई गंभीर

Fri, 19 Jan 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies after colliding with tractor-trolley, brother-in-law serious
युवक की मौत से रोते-बिलखते परिजन   संवाद
भीखमपुर। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर बुधवार की रात गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार साले की मौत हो गई। बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद के ढकिया निवासी प्रदीप उर्फ दीपू पुत्र खेमकरन (19) बुधवार की सुबह बाइक से अपने जीजा अरविंद उर्फ जग्गा निवासी कुसमी थाना मैगलगंज के घर गया था। वहां से देर शाम बहनोई अरविंद को साथ लेकर घर आने के लिए निकला था। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर मड़रिया तिराहे पर उसकी बाइक गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बहनोई अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसआई राकेश यादव ने घायल को सीएचसी मितौली भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख अरविंद को लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप का शव पोस्टमार्टम के लिया जिला मुख्यालय भेजा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। प्रदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। जबकि दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed