फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother and sister died by drowning in a pit filled with water in lakhimpur kheri

दर्दनाक हादसा: टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत, जल निगम ने पिता को ही ठहराया जिम्मेदार

Tue, 04 Jul 2023 07:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2023 07:59 AM IST
सार

सदर कोतवाली के मूढ़ाधामू गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही टंकी के लिए गड्ढा खोदा गया है। इसमें पानी भरा है। सोमवार सुबह दो बच्चे गड्ढे में नहाते समय डूब गए। 

विज्ञापन
Brother and sister died by drowning in a pit filled with water in lakhimpur kheri
इसी गड्ढे में डूबकर हुई बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही टंकी के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची और उसके ममेरे भाई मौत हो गई। दोनों खेलते हुए वहां पहुंचे थे और पानी में नहाने लगे। इसी दौरान हादसा हो गया। 
विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली के मूढ़ाधामू गांव में सोमवार सुबह हुई। टंकी के निर्माण कार्य की चौकीदारी करने वाला गांव निवासी सुभाषचंद्र कुछ देर के लिए कहीं चला गया। इसी दौरान उसकी बेटी नंदिनी (8) उसके साले झारखंड के साहिबगंज जिला निवासी नकुल के बेटे सचिन (8) के साथ टंकी के पास पहुंच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अग्निवीर सेना भर्ती: फिजिकल टेस्ट 20 जुलाई से, कब किस जिले के अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे; जानिए जरूरी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलते-खेलते दोनों बच्चे टंकी के पास बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। वे दोनों कब गहरे पानी में डूब गए किसी को पता नहीं चला। लौटने पर सुभाष ने दोनों के शव देखे तो शोर मचाया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। बच्चों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

 

जल निगम ने पिता को ठहराया जिम्मेदार

अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) योगेंद्र कुमार नीरज ने इस मामले में पीड़ित पिता को ही जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि जलाशय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था, 25 जून को ढलाई हुई थी। तराई के लिए गड्ढे को एक सप्ताह के लिए खुला छोड़ा गया था। बारिश में उसमें पानी भर गया। चौकीदार अपने बच्चों का वहां टहलाने ले गया था। उसके हटते ही हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed