फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broken railing of four lane inviting accident

Lakhimpur Kheri News: हादसे को दावत दे रही फोर लेन की टूटी रेलिंग

Fri, 29 Nov 2024 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Broken railing of four lane inviting accident
जर्जर मौठीखेड़ा संपर्क मार्ग। संवाद
ओयल। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन हाईवे पर पड़ने वाली शारदा नदी की सहायक बड़ी नहर के पुल के आसपास टूटी रेलिंग हादसे को दावत दे रही है।
विज्ञापन

सीतापुर से लखीमपुर आने वाले फोरलेन पर ओयल चौकी क्षेत्र से निकली बड़ी नहर पर बना पुल काफी उंचाई पर है। दूसरी ओर लखीमपुर से सीतापुर जाने का रास्ता करीब 10 फिट गहराई में बना है।
ऊंचाई पर बने पुल के आसपास मार्ग दर्शाने के लिए सड़क के दोनों ओर रेलिंग बनाई गई थी, जो कि अब कई जगह से टूट चुकी है। कई बार इस जगह हादसे भी हो चुके हैं। इसी जगह एक बार शीरा से भरा हुआ 16 चक्का टैंकर पलटा था।
विज्ञापन

गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ था। इससे पहले इसी जगह पर दो बार कारें भी पलट चुकी हैं। फोरलेन पर बने पुल के पास तीव्र मोड़ है। जहां पहले संकेतक लगे हुआ करते थे, लेकिन अब दो ही बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे से एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर

संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम मौठीखेड़ा, भीखमपुर, किशनपुर, डाटपुर आदि एक दर्जन गांवों को जाने वाला प्रमुख मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विनोद यादव, एडवोकेट रमेश कश्यप, पवन कश्यप, संदीप सिंह राठौर, द्वारिका वर्मा, रामसिंह राठौर, सियाराम, अंकित, जयसिंह यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर लगभग 20 वर्ष पूर्व जिला पंचायत ने खड़ंजा लगवाया था। तब से अब तक एकबार भी मरम्मत नहीं हुई। यह मार्ग नेशनल हाईवे 730 से जुड़ा हुआ है।

बरसात के दिनों में इस मार्ग पर पानी भर जाता है, इससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर घूमकर अपने गांव जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने शीघ्र इस मार्ग पर पक्की सड़क बनाए जाने की मांग की है। संवाद

जर्जर मौठीखेड़ा संपर्क मार्ग। संवाद

जर्जर मौठीखेड़ा संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed