फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bright returned to some houses, some still empty

Lakhimpur Kheri News: कुछ घरों में लौटी रौनक, कुछ अब भी खाली

Fri, 16 Jun 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bright returned to some houses, some still empty
हालत सामान्य होने पर गांव लौटे ग्रामीण
मैलानी। कंधईपुर में सोमवार को हुए बवाल के तीसरे दिन विधायक के गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पुलिसिया उत्पीड़न न होने देने के आश्वासन और घर लौटने की अपील के बाद चौथे दिन यहां हालात सामान्य होने लगे। कुछ घरों में चहल-पहल दिखाई दी, तो कुछ घर खाली दिखे और रोड की दुकानें आम दिनों की तरह खुली नजर आईं।
विज्ञापन


सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। जिसमें एसओ, एक महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद एक पक्ष के यशपाल सहित चार ग्रामीणों की तरफ से दूसरे पक्ष के 48 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने अगले दिन नामजद 16 आरोपियों को पकड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस के उत्पीड़न से बचने के लिए घटना के बाद अधिकांश गांववाले घर छोड़कर भाग गए थे। तीसरे दिन शाम को विधायक रोमी साहनी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वापस लौटने की अपील की थी। इसका असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। तमाम लोग गांव वापस आ गए, जिससे गांव में चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि अब भी कुछ घरों में ताले पड़े दिखाई दिए। कुछ महिलाएं और पुरुष पहले की तरह एक गली में बैठकर बतियाते दिखे, तो गांव में स्थित एक विशालकाय पीपल के चबूतरे पर बैठे कुछ युवक पहले की तरह गपशप करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि घटना वाले दिन मौके से भाग जाने से जान बच सकी। वरना उन्हें भी पुलिस पकड़ ले जाती। गांव में मिले ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी कुछ लोग वापस नहीं लौट सके हैं। सबको खबर कर दी गई है, बाकी लोग भी जल्द ही वापस आ जाएंगे।

तीसरे दिन बंडा से लौट सकी बारात
मैलानी। सोमवार को गांव के आकेश की बारात बंडा थाने के बसंतापुर गांव गई थी और रात में उसी दिन वापस भी आनी थी, लेकिन गांव में हुए बवाल के बाद डर की वजह से बारात वापस नहीं लौटी। आकेश ने बताया कि बवाल की सूचना पाकर सभी लोग बसंतापुर में ही रुके रहे। विधायक के आश्वासन की खबर मिलने के बाद बुधवार की रात दुल्हन को लेकर गांव अपने घर पहुंच सके।

गांव से हटा दिया गया पुलिस का पहरा
मैलानी। ग्रामीणों ने बुधवार को विधायक से बताया कि गांव में तैनात पुलिस बल की वजह से डर के कारण लोग घर वापस लौटने में डर रहे हैं। इस पर विधायक ने मौजूद सीओ से तत्काल पुलिस बल हटाने को कहा। बृहस्पतिवार को गांव में एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा।


दूसरे पक्ष के लोग फिर चले गए गांव छोड़कर
मैलानी। कंधईपुर में दस मई को पासी बिरादरी के युवक बृजेश का शव गांव के ही आरख राम सिंह के घर में फंदे से लटका मिलने के बाद बृजेश के पिता की तहरीर पर राम सिंह सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से राम सिंह सहित सभी आरख अनहोनी की आशंका से गांव छोड़कर चले गए थे। सोमवार को आरख परिवार के कुछ लोग गांव वापस आए थे। इन्हीं से पासी बिरादरी का झगड़ा हुआ था। सोमवार की घटना के बाद गांव वापस लौटे आरखा लोग फिर डर के कारण गांव छोड़कर चले गए हैं।

हालत सामान्य होने पर गांव लौटे ग्रामीण

हालत सामान्य होने पर गांव लौटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed