फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Boycott of voting due to non-receipt of Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि न मिलने से मतदान का किया बहिष्कार

Thu, 24 Feb 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Boycott of voting due to non-receipt of Kisan Samman Nidhi
मितौली के मुरासा गांव में बहिष्कार से सूना पड़ा मतदान केंद्र।
अफसरों के समझाने के बाद माने ग्रामीण, दो घंटे बाधित रहा मतदान
विज्ञापन

मितौली। किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने से नाराज मुरासा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। बाद में अफसरों के समझाने पर ग्रामीण मान गए। इससे दो घंटे तक मतदान ठप रहा।

बताते हैं कि मुरासा गांव के किसी भी व्यक्ति को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जोगियापुर निवासी महावीर ने बताया कि काफी दिनों से हम लोगों को किसान सम्मान निधि नहीं मिली है, जिससे हम लोग नाराज होकर मतदान करने नहीं गए। मुरासा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि पूरे गांव के लोगों को अभी तक किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। इससे नाराज होकर मतदान का बहिष्कार किया। जानकारी मिलने पर रिटर्निंग अफसर और बीडीओ मितौली चंदन देव पांडेय और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मतदान में तेजी लाने की अपील की। करीब दो घंटे तक बाधित होने के बाद सुचारू रूप से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed