{"_id":"65833611a8319e8f6e071074","slug":"both-lanes-of-overbridge-can-open-from-new-year-will-get-relief-from-jam-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-11409-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए साल से खुल सकती हैं ओवरब्रिज की दोनों लेन, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए साल से खुल सकती हैं ओवरब्रिज की दोनों लेन, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
छाउछ चौराहे के ओवरब्रिज से गुजरते वाहन । संवाद।
लखीमपुर खीरी। नए साल से शहरवासियों को राजापुर से छाउछ तक आने और जाने के लिए सभी तरह के जाम से मुक्ति मिल जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अफसरों के मुताबिक, नए साल से दोनों फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज को तात्कालिक रूप से खोला जा सकता है।
राजापुर से लेकर छाउछ चौराहे तक दो फ्लाईओवर और एक आरओबी बनाया जा रहा है, जो कि लगभग पूरे हो चुके हैं। कुछ ही दिन पहले लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने एनएच डिवीजन के अफसरों के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। इस दौरान लोगों ने उनसे ओवरब्रिज निर्माण की वजह से लागू डायवर्जन से काफी मुश्किल पेश आने व शहर में जाम की परेशानी बताई थी। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्य अभियंता एनएच डिवीजन परवेज अहमद को जल्द से जल्द ओवरब्रिज को खोले जाने के लिए कहा था।
ओवरब्रिज के नीचे सजावट के लिए कहा था। इसके तहत ओवरब्रिज के नीचे हरे भरे बगीचे बनाए जाएंगे। साथ ही ओवरब्रिज की दीवारों पर वॉल पेंटिंग भी की जाएगी। इस संबंध में मुख्य अभियंता ने अधीनस्थों से इस बजट समेत संपूर्ण प्रस्ताव तैयार करवाकर जल्द भेजने को कहा है।
विज्ञापन
25 से एक लेन तो 1 जनवरी से खुल जाएंगी दोनों लेन
लखीमपुर खीरी। एनएच डिवीजन के अफसर अब 25 से एक लेन और 1 जनवरी से दोनों लेन खोले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, राजापुर ओवरब्रिज, रेलवे ओवरब्रिज और छाउछ ओवरब्रिज का लोकार्पण नए साल में प्रस्तावित है, लेकिन लोगों की परेशानियों के देखते हुए लोकार्पण से पहले ही खोला जा सकता है।