फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Book Fair begins with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुस्तक मेला शुरू

Sat, 28 Mar 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Mar 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Book Fair begins with cultural programs
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नगर के स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में शनिवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। तमाम विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके जायसवाल ने किया। उद्घाटन अवसर पर कुंवर खुशवक्त राय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रूप दिया। यहां कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें डॉ.शफी सीतापुरी सहित तमाम शिक्षकों ने काव्य पाठ किया। पुस्तक मेले में पर्यावरण एवं उत्तर भारत के मंदिर, भारतीय चित्रकला, संगीत, वन्य जंतुओं, पंचायती राज व्यवस्था, आयुर्वेद, भारत के महान व्यक्तित्व सहित तमाम पुस्तकें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुस्तकों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने आए हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरन उन्होंने माध्यमिक शिक्षा अभियान पर भी चर्चा की तथा नए सत्र में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने को कहा। पुस्तक मेले में जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुज कुमार, जिला पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार साह, मनोज पांडे, अमित त्यागी सहित विभिन्न विद्यालयों के तमाम शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed