{"_id":"66cc31037a0a8b18c80facf6","slug":"bomb-found-in-a-sack-in-front-of-former-prime-ministers-residence-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-127687-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पूर्व प्रधानमंत्री के आवास के आगे बोरी में मिला बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पूर्व प्रधानमंत्री के आवास के आगे बोरी में मिला बम
विज्ञापन
धनगढ़ी में बम की सूचना पर छानबीन करता बम डिस्पोजल दस्ता।
धनगढ़ी। पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के धनगढ़ी स्थित घर के आगे शनिवार की रात बोरी में बम रखा होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम ने रास्ते को बंद कर दिया। सुबह पहुंची बम डिस्पोजल टीम ने बम को वहां से उठाकर अन्य स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा का धनगढ़ी के वार्ड चार स्थित घर है। बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब एक बजे पुलिस टीम ने बोरी में रखी वस्तु को देखकर शंका जताई और बमनुमा वस्तु दिखने पर इसकी खबर जिला कार्यालय में दी गई। इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
वहां के रास्ते का आवागमन बंद करा दिया। सुबह करीब चार बजे मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों को जब बम होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आसपास काफी संख्या में भीड़ लग गई। करीब पांच बजे नेपाली एपीएफ व नेपाली सेना के बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर बोरी समेत बम को वहां से उठाया और दूर ले जाकर निष्क्रिय किया। बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री के घर में उनके भतीजे और सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री प्रकाश देउवा रहते हैं।