{"_id":"69f4ed571309580a85088120","slug":"bolero-vehicle-falls-into-ditch-six-people-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174158-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, छह लोग घायल
Fri, 01 May 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 01 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
भीरा। गोला-भीरा मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। भीरा क्षेत्र के मरहिया पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बोलेरो गोला से तिकोना बाद फार्म की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन मरहिया पुल के पास पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और बोलेरो खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया और प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस के अनुसार हादसे में सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। संवाद