फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of second teenager also recovered, two deaths create uproar

Lakhimpur Kheri News: दूसरे किशोर का भी शव बरामद, दो मौतों से मचा कोहराम

Mon, 26 Aug 2024 01:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Body of second teenager also recovered, two deaths create uproar
पलिया के पकरिया गांव निवासी मृतक प्रनीत का फाइल फोटो।
पलियाकलां। नहाते समय सुतिया नाले में डूबे लालपुर ढाका के पकरिया गांव निवासी दूसरे किशोर का शव रविवार सुबह घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शनिवार को एक किशोर का शव बरामद कर लिया था, लेकिन दूसरे किशोर का देर शाम तक सुराग नहीं लगा था। शव बरामद होने के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


लालपुर ढाका के पकरिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का 13 वर्षीय पुत्र प्रनीत व संतोष का 12 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार अपने अन्य दो साथियों के साथ सुतिया नाले में शनिवार को नहाने गया था। दो साथी तो नहाकर वापस आ गए, लेकिन प्रनीत व संतोष नाले में नहाते समय डूब गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से दोनों की नाले में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसमें प्रनीत का शव देर शाम नाले से बरामद कर लिया गया, लेकिन आनंद का पता नहीं चला। रविवार को सुबह फिर से नाले में तलाश शुरू की गई। बताया गया कि गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर मरौचा गांव के पास शव उतराता देख मछली मारने गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त आनंद के रूप में हुई। एक ही गांव के दो परिवारों के किशोरों की हुई असमय मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।




विधायक ने बंधाया ढांढस, दी सहायता राशि

पलिया। विधायक रोमी साहनी ने भी मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों से मुलाकात कर विधायक ने 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद पीड़ित परिवारों को दी। सरकार से चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया।

पलिया के पकरिया गांव निवासी मृतक प्रनीत का फाइल फोटो।

पलिया के पकरिया गांव निवासी मृतक प्रनीत का फाइल फोटो।

पलिया के पकरिया गांव निवासी मृतक प्रनीत का फाइल फोटो।

पलिया के पकरिया गांव निवासी मृतक प्रनीत का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed