{"_id":"6a8eaf1d23479029920eafa4","slug":"body-of-history-sheeter-kaleem-khan-found-in-a-field-with-his-bike-lying-nearby-in-lakhimpur-kheri-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर कलीम खान का शव, पास में पड़ी थी बाइक; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर कलीम खान का शव, पास में पड़ी थी बाइक; हत्या की आशंका
Wed, 26 Aug 2026 02:55 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:55 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हिस्ट्रीशीटर कलीम खान का शव धान के खेत में पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र का चर्चित हिस्ट्रीशीटर गांव पठाननपुरवा निवासी कलीम खान का शव बुधवार सुबह धान के खेत से बरामद हुआ। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हिस्ट्रीशीटर की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पठाननपुरवा निवासी 45 वर्षीय कलीम का शव पड़ोसी गांव लखनियापुर के बाहर एक धान के खेत में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक का शव आधा खेत में था और आधा रास्ते पर था। जबकि मृतक की बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बरामद हुई है। मृतक कलीम पुलिस के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर घोषित है। वह पढुआ, निघासन व धौंरहरा समेत कई थानों में आपराधिक मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
कलीम पिछले काफी दिनों से पुलिस मुखबारी का भी काम करता था, जिस वजह से वह बाहर घूम रहा था। सूचना पाकर पढुआ एसओ मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन