{"_id":"6af3583bebc489c43603cf98","slug":"body-of-girl-who-went-missing-from-brick-kiln-found-in-a-field-24-hours-later-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189509-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ईंट भट्टे से लापता बच्ची का शव 24 घंटे बाद खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ईंट भट्टे से लापता बच्ची का शव 24 घंटे बाद खेत में मिला
Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अल्फिशा की फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट स्थित मून ब्रिक्स ईंट भट्टे से लापता छह वर्षीय बच्ची अल्फिशा का शव 24 घंटे बाद पड़ोस के गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना की जांच कर रही है।
इस्लामनगर कॉलोनी निवासी सुलेमान ने बताया कि वह दो साल से ईंट भट्टे पर ईंट निकासी का काम करते हैं और पत्नी सुबीना व तीन बच्चों के साथ भट्टे के मजदूर आवास में रहते हैं। पड़ोस के दूसरे आवास में पिता रोज अली और मां अफसाना रहते हैं। पिता भट्ठे पर चौकीदारी करते हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे सुलेमान की बेटी अल्फिशा (6) भट्टे के गेट से लापता हो गई। तलाश करने के बाद जब पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस ने छानबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार की शाम चार बजे के करीब तलाश करते समय बच्ची का शव भट्ठे से लगे गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान हैं और नाक से खून बह रहा था। वहीं पिता ने किसी से भी कोई रंजिश होने से इन्कार किया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एएसपी अमित राय, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्यों का संकलन किया। वहीं देर शाम पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल से लेकर माता-पिता के आवास व आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस जांच कर रही है। मृत्यु का कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।