{"_id":"66d915a4ad4aa4625f05a60b","slug":"body-of-a-student-found-hanging-from-a-fan-in-a-hostel-room-in-lakhimpur-kheri-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, स्कूल में मचा हड़कंप; अंदर से बंद था दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, स्कूल में मचा हड़कंप; अंदर से बंद था दरवाजा
Thu, 05 Sep 2024 07:51 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:51 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एक छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका छात्रा का शव मिला। जिसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल सहाबगंज रेहरिया की घटना है।
विज्ञापन
छात्रा ने छात्रावास में की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सहाबगंज रेहरिया में पढ़ने वाली छात्रा का शव स्कूल के छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता मिला। पता चला तो स्कूल में हड़कंप मच गया। समाज कल्याण अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने छात्रा का शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात की है। पुलिस के अनुसार रात करीब 8:30 बजे सहाबगंज चौकी रेहरिया में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सहाबगंज रेहरिया में पढ़ने वाली छात्रा निधि यादव (16) पुत्री प्रमोद यादव निवासी पड़रिया थाना मोहम्मदी खीरी ने बालिका छात्रावास में खुद के कमरे में रीतू सिंह के बिस्तर पर पंखे में दुपट्टा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर छात्रा के परिजन भी आ गए। परिजन की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़कर छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन