फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bodies of two more children found in Sharda river

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी दो और बच्चों के शव मिले

Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two more children found in Sharda river
डेबर घाट पर लगी भीड़ के साथ विधायक विनोद शंकर अवस्थी। स्रोत : ग्रामीण
धौरहरा। शारदा नदी के डेबर घाट में स्नान के दौरान लापता हुए दो और बच्चों के शव शनिवार को बरामद हो गए। इस दौरान नदी के घाट पर दिन भर ग्रामीणों की भीड़ रही।
विज्ञापन

हसनपुर कटौली गांव निवासी विनोद के 14 वर्षीय पुत्र विनाश, मनोज मिश्र के 14 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष, दीपक दीक्षित के 13 वर्षीय पुत्र देवांश और गौतम शुक्ला के 13 वर्षीय पुत्र राहुल शुक्रवार की शाम डेबर घाट पर बन रहे पुल को देखने गए थे। चारों बच्चे शारदा नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय नदी की तेज धार में बहकर चारों बच्चे लापता हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने रेस्क्यू अभियान में गोताखोरों की मदद से विनाश और उत्कर्ष के शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिए थे। सुबह नौ बजे गोताखोरों की टीम ने लापता देवांश और राहुल के शव भी नदी से निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि नदी में डूबे चारों बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं। सीतापुर जिले के तंबौर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। शनिवार को भी डेबर घाट पर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ रही। विधायक धौरहरा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को ढांढस बंधाया।

नहर में गिरे ग्रामीण का शव बरामद

भीखमपुर। सीतापुर नहर की ब्रांच में गिरे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। गांव देउआपुर निवासी 38 वर्षीय भगवानदीन अपनी दो पुत्रियों के साथ बृहस्पतिवार शाम सात बजे वीरमपुर टंकी के पास गए थे। वहां से पैदल वापस आने के दौरान सीतापुर ब्रांच की नहर के पुल पर बैठ गए थे। इस दौरान भगवान दीन का संतुलन बिगड़ा और वे नहर में गिर गए। उनकी पुत्रियों ने शोर मचाया। पास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कराई। दूसरे दिन शुक्रवार शाम चार बजे उनका शव बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed