{"_id":"65d3b8c9298b6d2d6a0d2e56","slug":"bodies-of-two-girls-found-hanging-from-trees-at-different-places-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-114816-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग जगह पेड़ पर लटके मिले दो युवतियों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग जगह पेड़ पर लटके मिले दो युवतियों के शव
विज्ञापन
युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और रोते बिलखते परिज।
मितौली। थाना क्षेत्र के दतेली और मझगवां में दो युवतियों के शव सोमवार को पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घटनाओं का कारण पुलिस खोज रही है।
पहली घटना ग्राम मझिगंवा में हुई। यहां ग्रामीण शिवदयाल भार्गव की 19 वर्षीय पुत्री सावित्री का घर के सामने कंजी के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, सभी लोग रात को खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठे तो पुत्री का घर के बाहर पेड़ से शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता तीन माह से हरियाणा में मजदूरी करते हैं। घर पर भाई और मां हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।
उधर, दतेली गांव में सोमवार को एक युवती पेड़ पर लगे फंदे से शव लटका मिला। घटना स्थल पर पहुंचा मृतका का भाई अजय ने बताया कि रविवार को पिता रमेश रिश्तेदारी में गए थे और वह क्रशर पर काम करने गया था। बहन संध्या (28) घर पर अकेली थी। सोमवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने हरगांव-पिपरझला मार्ग पर पेड़ पर शव लटकता देखा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर दो शव मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।