{"_id":"6a36d3a7859b87c17b0eccf0","slug":"bodies-of-missing-children-found-in-sharda-canal-11-kilometers-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177993-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 11 किलोमीटर दूर मिले शारदा नहर में लापता बच्चों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 11 किलोमीटर दूर मिले शारदा नहर में लापता बच्चों के शव
Sat, 20 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा(लखीमपुर खीरी)। शारदा नगर कस्बे के दो बच्चे शुक्रवार शाम नहाने के दौरान शारदा नहर में लापता हो गए। शनिवार सुबह दोनों के शव घटना स्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर झमपुरवा और बड़ागांव के बीच नहर में बरामद हुए।
कस्बा शारदा नगर निवासी हिमांशु गुप्ता (14) पुत्र कृष्णकांत गुप्ता अपने मित्र रूद्र अवस्थी (11) पुत्र अनुज अवस्थी के साथ शुक्रवार शाम शारदा नहर में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नहर के गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को बहते देखा तो शोर मचाया और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर वनमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में देर शाम तक बच्चों की तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शनिवार सुबह फिर से शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर झमपुरवा और बड़ागांव के बीच नहर में दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए। शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए हैं। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।