{"_id":"64d533cc1117ff3f76084564","slug":"boats-will-run-easy-movement-of-citizens-of-india-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-3576-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चलेंगी नाव, भारत-नेपाल के नागरिकों का आवागमन आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चलेंगी नाव, भारत-नेपाल के नागरिकों का आवागमन आसान
विज्ञापन
बेलरायां। वन विभाग ने भारत-नेपाल सीमा की मोहाना नदी के घाटों पर नौका संचालन का ठेका नीलाम किया है। इन घाटों पर कोरोना काल से नाव संचालन बंद चल रहा था।
उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहाना नदी के मरिया घाट, बकतुर्री घाट पर नाव का संचालन कोरोना काल से बंद चल रहा था। इन घाटों से दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन ठप हो गया था। प्रभागीय वनाधिकारी सोरीष सहाय ने बॉर्डर के बाशिंदों के आवागमन में राहत के लिए बेलरायां वन रेंज के मरिया घाट, बकतुर्री घाट की लाखों में नीलामी कर नाव संचालन का रास्ता खोल दिया है।
रेंजर ने बताया कि घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए है। निगरानी के लिए वन दरोगा हरीलाल, वनरक्षक श्याम सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद