{"_id":"5eb2fee68ebc3e905f481c61","slug":"boat-overturned-in-sharda-river-teenager-s-book-lakhimpur-news-bly405029025","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी में नाव पलटी, किशोरी बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी में नाव पलटी, किशोरी बही
विज्ञापन
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर के मजरा पलियापुरवा में 15 वर्षीय किशोरी शारदा नदी में नाव पलटने से बह गई।
पलियापुरवा के लोगों के खेत शारदा नदी के पार हैं, जहां पर वह लोग खेतों में काम करने के लिए नाव से जाते हैं। बुधवार की शाम पांच बजे खेतों में काम करके आठ से 10 लोग नाव से वापस आ रहे थे। नदी में अचानक संतुलन बिगड़ जाने से नाव बीच धार में पलट गई, जिससे उसमें बैठे सभी लोग नदी में बहने लगे। नाव चलाने वाले मल्लाह ने अन्य सभी लोगों को बचा लिया, लेकिन 15 वर्षीय रोहिणी बीच धार में बह गई। रोहिणी के पिता पुतान लाल का 15 दिन पहले देहांत हो गया था रोहिणी के दो छोटे भाई हैं, जिसमें आठ वर्षीय मंटू और 12 वर्षीय अभिषेक हैं। रोहिणी हाईस्कूल की छात्रा थी और इसी साल परीक्षा दी थी। रोहिणी की मां अपने तीनों बच्चों को पाल पोस रही थी। किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद