फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   board meeting me hangama

पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 28 Dec 2014 12:22 AM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Sun, 28 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
board meeting me hangama
नगर पालिका परिषद की बैठक में सदस्यों के हंगामे के बीच नवंबर माह के आय-व्यय के अनुमोदन के साथ 44 नामांतरण, पांच मानचित्र पत्रावली और वरासत की दो पत्रावलियां पास की र्गइं। पालिका सभागार में अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नक्शा नवीस का लाइसेंस शुल्क घटाकर ढाई हजार कर दिया गया है जबकि इससे पहले पांच हजार रुपये था।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड सं. 18 के सभासद मानस त्रिवेदी ने बोलने के लिए समय मांगा इस पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सदन में करीब 25 निर्वाचित तथा पांच नामित समेत 30 सदस्य हैं सभी को 5-5 मिनट का समय दिया गया है। इस पर बात बढ़ गई और हंगामा शुरू हो गया जिससे सदन में तोड़फोड़ शुरू हो गई। इस दौरान सभागार की दीवार में लगा पंखा नीचे गिर गया। पालिकाध्यक्ष के पुलिस को सूचना देने एसएसआई रामसिंह पवार पूरे समय सदन में मौजूद रहे। इसी दौरान एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

मानस त्रिवेदी का आरोप था कि स्वर्ग विमान का प्रयोग गांव में निजी स्वार्थवश किया जा रहा है। 20 जगह अलाव लगाए जाते हैं और कागजों पर 50 दर्शाए जा रहे हैं। सभासद  शिशिर गुप्ता ने जेसीबी मशीन तथा डीजल खर्च का हिसाब मांगा। स्ट्रीट लाइटें और खंभे कितने मूल्य के हैं इन सब का हिसाब मांगा गया। पालिकाध्यक्ष का कहना था स्वर्ग विमान के किराए की रसीद कटती है जिसका पैसा पालिका मद में जमा होता है। पालिका में सभी कार्यों का टेंडर हुआ है इसकी जानकारी ईओ से की जा सकती है। इस पर सदस्यों ने ईओ और एसडीएम के बैठक में न आने की बात कही और उनके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। एसडीएम के बैठक में आने पर चर्चा दुबारा शुरू हुई और सदस्यों के खेद जताने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीला ईंटों का प्रयोग, पुरानी ईंटों से नालियां बनाने, सरैयां में पीला ईंटों से नाला बनाने, सदस्य गौरव दीक्षित ने हरवंश सिंह के पास नाले का मुद्दा उठाया। इस पर एसडीएम ने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक कार्य नहीं होता है तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। मजेदार बात यह रही कि सदन में चंद सदस्य हंगामा काटते रहे और शेष 25 सदस्य मूक दर्शक बने रहे।

बैठक में पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा के अलावा  रामदेवी, अरुण कुमार आजाद, निशारानी, अमित वाल्मीकि, रामसिंह, नासिर, विनीता मिश्रा, सुशीला वर्मा, रूपा सक्सेना, हुमैरा, अमित राठौर, सर्वेश त्रिवेदी, गौरव दीक्षित, रामनाथ, विमला देवी, शब्बीर, महताब आलम, मानस त्रिवेदी, शिशिर गुप्ता, आशिया, मारूफ आलम, विमला गुप्ता, नाजरीन, नूर मोहम्मद, सरताज, योगेश श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, मोहम्मद शानदार, अशोक रस्तोगी, लालबहादुर गुप्ता, सुशील गुप्ता, केएल कुशवाहा समेत तमाम पालिका कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed