फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Blood component separator unit started after two years

Lakhimpur Kheri News: दो साल बाद शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट

Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Blood component separator unit started after two years
मशीन का उद्घाटन करते सीएमओ, प्राचार्य व सीएमएस। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। दो साल के इंतजार के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में लगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट शुरू हो गई। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक एक यूनिट रक्त से सिर्फ एक की ही जान बच रही थी। कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट मशीन न शुरू होने से आरबीसी, प्लेटलेट्स क्राओ प्रेसिपिटर और प्लाज्मा को अलग नहीं किया जा सकता था। ऐसे में इनकी आवश्यकता वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जाता था।
विज्ञापन

हालांकि जिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना करीब दो साल पहले की गई थी। मशीन लग जाने के बाद कई दिनों तक खामियां मिलने पर इसका लाइसेंस नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लाइसेंस मिलने के बाद ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट का विधिवत उद्घाटन हुआ।
इस दौरान स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमएस डॉ. आरके कोली, सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, रक्त कोष प्रभारी डॉ. संतोष मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed