फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Black spots will be repaired in 10.85 crores, accidents will be curbed

Lakhimpur Kheri News: 10.85 करोड़ में दुरुस्त होंगे ब्लैक स्पॉट, हादसों पर लगेगी लगाम

Sat, 08 Mar 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Black spots will be repaired in 10.85 crores, accidents will be curbed
लखीमपुर खीरी। खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त कराने की मंजूरी देने के साथ ही अब सरकार ने ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त कराने के लिए मंजूरी दे दी है। प्रदेशभर के 163 कार्यों की सूची में लखीमपुर में भी 10 कार्य होना शामिल है। जिले में 10.85 करोड़ की लागत से ब्लैक स्पॉट सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित काम होने हैं।
विज्ञापन

शासन से जारी सूची में एनएच-30 में चिह्नित उदयपुर तिराहे पर 7.38 लाख रुपये में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य होना है। सिसैया-धौरहरा-निघासन, पलिया-धनौराघाट-पूरनपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 101) पर 35.71 लाख में काम होना है। लखीमपुर-बिजुआ-भीरा,-पलिया, दुधवा-गौरीफंटा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 90) पर 206 लाख की लागत में कार्य होना है। बेलरायां-पनवारी मार्ग, (राज्य मार्ग संख्या 21) पर 144.41 लाख, कस्ता-ममरी मार्ग 48.98 लाख में रोड सेफ्टी कार्य होने हैं।
विज्ञापन

सीतापुर-गोला-अलीगंज-बिजुआ मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 13) पर किलो मीटर 66 से 78 तक सड़क सुरक्षा का कार्य, सीतापुर-गोला-अलीगंज-बिजुआ मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 135) पर 103 लाख में रोड सेफ्टी का कार्य होना है। लखीमपुर-शारदा नहर-ढखेरवा मार्ग पर 25.09 लाख में सड़क सुरक्षा आदि का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed