{"_id":"60ad48d48ebc3ea6fc3fb665","slug":"black-fungus-five-infected-people-in-the-district-lakhimpur-news-bly4476237144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: जिले में संक्रमितों की संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: जिले में संक्रमितों की संख्या हुई पांच
विज्ञापन
एक अन्य को ट्रैस करने में जुटा महकमा
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी के बीच जिले में ब्लैक फंगस ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में अब तक इसके पांच मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य का लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं एक नए संक्रमित की खोजबीन जारी है।
कोरोना संक्रमण काल में ही ब्लैक फंगस ने भी अपनी दस्तक दे दी है। एक महिला, जिसकी मौत हो चुकी है, को जिले में तो बाकी अन्य चारों को इलाज के दौरान लखनऊ में ब्लैक फंगस होना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे के अनुसार जिले में सिर्फ ब्लैक फंगस के सिर्फ चार मरीज हैं। मगर, सूत्रों की मानें तो एक अन्य नया मरीज मिला है। इसको महकमा ट्रैस करवा रहा है।
दो शहर और दो ग्रामीण के संक्रमित
स्वास्थ्य महकमे के पास जिन चार संक्रमितों की सूची है उसमें दो शहर के और एक लगुचा एवं एक महिला पसगवां की थी। महिला इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिले के सिर्फ चार लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इसमें एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज लखनऊ में हो रहा है। इसकी दवाओं के लिए एडी मंडल को नोडल बनाया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर मंगवाया जा सके। - डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
110 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
बांकेगंज। सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर मंगलवार को टिहुलिया, जलालपुर, कालीचरन और बांकेपुर गांव में लगाए गए शिविर में 110 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा टिहुलियां में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 40 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सभी सही मिले। संवाद