{"_id":"6515cc91f90a95b6db06ea64","slug":"bku-took-55-stray-animals-to-the-cowshed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-6719-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाकियू ने 55 आवारा पशुओं को पहुंचाया गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाकियू ने 55 आवारा पशुओं को पहुंचाया गोशाला
विज्ञापन
ककरहा के गौशाला में बंद आवारा पशु स्रोत भकियू
लखीमपुर खीरी। मितौली के ग्राम ककरहा में घूम रहे आवारा पशुओं को गोशाला पहुंचाया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब 55 आवारा पशुओं को गोशाला पहुंचाया।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में काफी दिनों से आवारा पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसको लेकर अभियान चलाकर 55 पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया। बता दें कि ककरहा की गोशाला में कुल 169 गोवंशीय पशुओं की संख्या हो गई है। पदाधिकारियों का आरोप था कि गोशाला में कोई भी जिम्मेदार नहीं था, जो इन पशुओं की इंट्री करता। यहां पर केवल एक अशोक भार्गव मौजूद मिले। आवारा पशुओं को गोशाला भिजवाने में अंचल यादव, संग्राम सिंह, कृष्ण मूरत सिंह, सुरेश यादव मुन्ना बाबा, सानू यादव, वीरेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
खबर हुई वायरल तो जागे अधिकारी
संसारपुर। चार दिनों से संसारपुर मुक्तिधाम में बंद गोवंशीय पशुओं की खबर वायरल होने से हरकत में आए प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम मौके पर पहुंच कर अपनी निगरानी में गोवंशीय पशुओं को तीन गोशालाओं में भिजवाया। गोवंश से फसलों के नुकसान से आजिज ग्रामीणों ने चार दिन पूर्व मुक्तिधाम में गोवंश पशुओं को बंद कर मेन गेट में ताला डाल दिया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा, सीओ प्रवीण कुमार, लेखपाल शशिप्रकाश तोमर पहुंचे और गोवंशीय पशुओं को डालपुर ग्रंट, ग्रंट 11 प्रतापपुर, ग्रंट 10 बांकेगंज स्थित गोशालाओं में भिजवाया। एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मौके पर 70 गोवंश मिले थे। इसमें से एक घायल था, जिसका उपचार करा कर तीन गोशालाओं में भेज दिया गया है। संवाद