फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJYM and BJP burnt effigies of terrorism

भाजयुमो और भाजपा ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Sat, 20 Feb 2016 07:43 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sat, 20 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
BJYM and BJP burnt effigies of terrorism
भाजयुमो और भाजपा ने  जुलूस निकालकर तहसील गेट के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने आतंकवाद का पुतला फूंका । इस दौरान उन्होंने देशद्रोहियों को सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम रोड स्थित भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह के प्रतिष्ठान से जुलूस निकाला। यह जुलूस स्टेशन रोड होता हुआ तहसील गेट पर पहुंचा।
विज्ञापन

जहां पर नारेबाजी के साथ आतंकवाद और देशद्रोहियों का पुतला फूंका गया। इसके बाद मानव शृंखला बनाकर भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आरडी राय, कृष्णा, विजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण मिश्रा, रवि शुक्ला, विकास गुप्ता,  अटल गुप्ता, सौरव शर्मा, आशीष, जीतू शर्मा,अखिल शुक्ला, मनोज सहित तमाम भाजयुमो व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed