फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP workers furious over non-start of construction of Ramlila Park

Lakhimpur Kheri News: रामलीला पार्क का निर्माण शुरू न होने पर भड़के भाजपाई

Sun, 23 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP workers furious over non-start of construction of Ramlila Park
खीरी टाउन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला पार्क का निर्माण शुरू न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अध्यक्ष की संपत्ति की जांच की मांग की।
विज्ञापन

खीरी मंडल के पूर्व महामंत्री तथा नगर पंचायत के पूर्व नामित सदस्य रोहित अवस्थी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि मार्च, 2024 में रामलीला की जमीन पर पार्क के निर्माण के लिए नगर पंचायत ने कार्यादेश जारी किया था, लेकिन निर्माण अभी तक अधूरा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की अस्थायी गोशाला में गोवंशीय पशुओं को नहीं रखा जाता है। गो वंशीय पशु आवारा सड़कों पर घूमते रहते हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए एमआरएफ सेंटर में कूड़ा न डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग 727 एच के किनारे कूड़ा घर बनाया गया है। इसमें आवारा जानवर कूड़ा खाते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के विभिन्न तालाबों को कूड़े से पाटा जा रहा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के भ्रष्टाचार के कारण नगर में हो रहे निर्माण कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट आदि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। प्रेसवार्ता में उनके साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति राम बहादुर निषाद, पूर्व सभासद राकेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed