फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP UP Chief Bhupendra Chaudhary said The country was divided due to the wrong policies of Congress

Lakhimpur Kheri: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण हुआ देश का बंटवारा

Thu, 14 Aug 2025 07:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 07:33 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश का बंटवारा हुआ।   

विज्ञापन
BJP UP Chief Bhupendra Chaudhary said The country was divided due to the wrong policies of Congress
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर शहर के एक पैलेस में भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश का बंटवारा हुआ और विभाजन के कारण लाखों परिवार उधर से इधर आए और इधर से उधर गए। सब जानते हैं कि यह लोग कौन थे। लाखों परिवार विभाजन का दंश आज भी अपने परिजनों को खोकर झेल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्रासदी को नई पीढ़ी के लिए 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। 

विज्ञापन


विधायक पूजा पाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से नाराज चल रही थीं। उनके परिवार व पति को अराजकता का सामना करना पड़ा था। राजू पाल विधायक थे। जिस प्रकार से उनकी नृशंस हत्या माफिया द्वारा की गई थी। योगी सरकार ने माफिया का समूल नाश किया। इससे प्रभावित होकर पूजा पाल हमारे साथ आईं। हमने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले लोग विदेशी एजेंडा चला रहे हैं।

विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना 
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि विभाजन वर्ष 1947 में नहीं हुआ था, इसकी नींव 1930 से पड़ गई थी तथा तरह-तरह के कुचक्र रचे जाने लगे। कांग्रेस ने इसको मंजूरी देकर भारत का विभाजन दो टुकड़ों में किया। विभाजन के वक्त बड़ी आबादी को अपना मकान, घर-परिवार, संपत्ति छोड़कर नंगे पांव भागना पड़ा।

इन्होंने भी किया संबोधित 
कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, पूर्व सांसद जुगल किशोर, प्रदेश मंत्री अभिजीत मिश्रा, सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, बद्री प्रसाद मौर्य, लक्ष्मी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, राजकिशोर मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजाता कुमारी, कुलभूषण सिंह, संयोजक राम जी दीक्षित, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह सोमू, रामजी मौर्य, आशू मिश्रा, अखिलेश त्रिवेदी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed