फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP's reins again Sharad Vajpayee's hand

भाजपा की कमान फिर शरद वाजपेयी के हाथ

Tue, 12 Jan 2016 05:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Jan 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
BJP's reins again Sharad Vajpayee's hand
भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है। प्रदेश नेतृत्व ने दूसरी बार शरद वाजपेयी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिले की कमान सौंपी है। शरद वाजपेयी के जिलाध्यक्ष बनने से जिले के भाजपा नेताओं में खुशी है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर देर तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा नेताओं की पसंद के रूप उभरे शरद वाजपेयी जहां पार्टी के समर्पित सिपाही माने जाते हैं वहीं काफी समय से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को गति देने का कार्य किया है। यूं तो शरद वाजपेयी अपने शिक्षण काल के समय से भाजपा से जुड़े हैं लेकिन पहली बार वे 1989 में नगर कार्यसमिति सदस्य के रूप में चुने गए, वर्ष 93 से 95 तक वे जिला महामंत्री रहे। इसके बाद वर्ष 1995 से 2000 तक उन्होंने जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

वर्ष 2000 से 2003 तक वे फिर जिला मंत्री चुने गए। वर्ष 2004 में पहली बार पार्टी के जिलाध्यक्ष चुने गए। उनका यह कार्यकाल 2007 तक रहा। इसके बाद वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और फिर राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य मनोनीत किए गए। वर्ष 2016 में जिलाध्यक्ष के लिए तीन दावेदार मैदान में थे। इसमें शरद वाजपेयी के अलावा विनोद मिश्रा और अरविंद सिंह संजय थे। आम सहमति न बन पाने के कारण चुनाव प्रभारी ने पार्टी के मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी कराकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नामों पर गहनता से विचार कर दूसरी बार फिर शरद वाजपेयी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
लखीमपुर खीरी।
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी का मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यहां कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत शरद वाजपेयी ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के मानसम्मान के लिए सदैव संघर्ष करेंगे। उन्होंने भाजपा को शक्तिशाली बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, नपाप अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, विजय शुक्ला रिंकू, अनुपम अवस्थी, सुरजन लाल वर्मा, रामनरेश लोधी, ईश्वरदीन वर्मा, इतेंद्र वर्मा, सुनील सिंह चौहान, कमलेश मिश्रा, कुलभूषण सिंह, दीपक पुरी, अभिषेक सिंह सोमू तथा मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा सहित तमाम लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed