फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP pulled by male procession, burnt effigies

माले ने निकाला भाजपा के खिलाफ जुलूस, पुतला फूंका

Fri, 19 Feb 2016 06:32 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Fri, 19 Feb 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
BJP pulled by male procession, burnt effigies
भाकपा माले और अन्य संगठनों ने जेएनयू प्रकरण में भाजपा सरकार पर साजिश का आरोप लगाते हुए जुलूस निकला। इसके बाद उन्होंने कमल टाकीज चौराहे पर देश को बांट रही ताकतों का पुतला फूंका। जुलूस तहसील पहुंचा और वहां एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा सरकार पर साजिश का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष को रिहा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

माले के ब्लाक सचिव कमलेश राय ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। वह पूंजीपतियों को बढ़ावा और संरक्षण दे रही है। कहा कि रिजर्व बैंक कह रहा है कि बैंकों की पूंजी से ज्यादा कर्ज औद्योगिक घराने लिए हुए हैं और इसे लौटा नहीं रहे हैं। फिर भी केंद्र की मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। इसके विपरीत जनता की छोटी मांगों को दबाकर दमन किया जा रहा है। किसान सभा के ब्लाक अध्यक्ष रामदुलारे, रंगीलाल, लक्ष्मी नारायण यादव, रामनरेश आदि ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व कमल टाकीज चौराहे पर माले ने देश को बांटने का काम कर रही ताकतों का पुतला फूंका और इसके बाद जुलूस तहसील पहुंचा। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें जेएनयू कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों से तीन माह में कराने, छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया को रिहा करने, हैदराबाद के छात्र रोहित को आत्महत्या के लिए मजबूरन करने वालों को सजा दिलाए जाने आदि मांगें की गई है।  इसमें रमाशंकर, सुरेश, रामनरेश, लक्ष्मी, नारायण, प्रदीप कुमार, सलीम, अर्जुन आदि तमाम माले पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed