फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP party workers to work studiously

मनोयोग से पार्टी का काम करें भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP party workers to work studiously
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
- सोमवार को लखीमपुर विधान सभा क्षेत्र का हुआ बूथ सम्मेलन
विज्ञापन

- प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 2017 में बनेगी भाजपा सरकार

भाजपा के लखीमपुर विधान सभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन सोमवार को शहर के एक मैरिज लान में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को मनोयोग से करने की प्रेरणा दी और कहा कि आप लोगों की मेहनत से ही सूबे में अगली सरकार भाजपा की होगी।
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने किया, इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा टूट रही है, बसपा भ्रष्टाचार के बोझ तले दबी है और कांग्रेस हांफ रही है, वहीं जनता भाजपा की ओर उम्मीदों से देख रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया काम आप लोग पूर्ण मनोयोग से करें, जिससे सूबे में भाजपा की सरकार बन सके। विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू ने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों और संयोजकों को बूथ संरचना की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रभारी वीपी सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री के कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि जिला भाजपा का गढ़ रहा है और इस बार सभी सीटों पर भाजपा फतह करेगी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, नीरू पुरी, उमाशंकर मिश्रा, उमेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, अनूप शुक्ला, सुनीता शुक्ला, पुष्पा सिंह, कुमुदवे शंकर शुक्ला, श्याम जी पांडे, योगेश वर्मा, इतेंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी का हुआ स्वागत
भाजपा जिला प्रभारी वीपी सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर लखीमपुर विधान सभा प्रभारी विजय शुक्ला  रिंकू, श्याम जी  पांडे, रमेश चंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा जीतेंद्र साहनी एवं किशोरी लाल भार्गव, दीपक पुरी ने माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed