फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bjp Mandal President and Home Guard clash in MCH wing

एमसीएच विंग में भाजपा मंडल अध्यक्ष और होमगार्ड की भिड़ंत

Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mandal President and Home Guard clash in MCH wing
जिला अस्पताल के गेट पर धरना देते भाजपा ओयल मंडल अध्यक्ष।
मारपीट में भाजपा नेता का फूटा सिर, होमगार्ड की वर्दी फटी
विज्ञापन

नाराज मंडल अध्यक्ष ने अस्पताल गेट पर दिया धरना, सीएमएस और एक डॉक्टर पर रिपोर्ट की मांग
पुलिस ने तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भेजा, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- सीएम से करेंगे शिकायत
ओयल। एमसीएच विंग मोतीपुर में शिफ्ट हुए जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा के ओयल मंडल अध्यक्ष और वहां तैनात एक होमगार्ड में भिड़ंत हो गई। आपस में हुई मारपीट में जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष का सिर फूट गया तो वहीं होमगार्ड को भी खरोंचें आ गईं। उसकी वर्दी भी फट गई।
घटना से नाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा एमसीएच विंग के सामने धरने पर बैठ गए और सीएमएस व एक डॉक्टर पर पिटवाने का आरोप लगाते हुए, उन पर कार्रवाई की मांग की। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संदीप सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत करवाया। उधर, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह ने मामले की शिकायत सीएम योगी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे जिला अस्पताल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा निवासी मोहम्दाबाद अपने पुत्र शौर्य व भतीजे आदर्श की बुखार की दवा लेने जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताते हैं कि जब पर्चा बनवाकर वह डॉ. आईके राम चंदाननी के ओपीडी रूम के बाहर पहुंचे और बिना लाइन लगाए ही डॉक्टर के केबन में सीधे प्रवेश करने लगे तो वहां मौजूद होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा ने उन्हें रोक दिया। इसी बात पर दोनों की कहासुनी होनी लगी। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच होमगार्ड ने डंडे से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराजगी में मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा जिला अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता व आसपास के अन्य मंडल अध्यक्ष भी वहां पहुंच गए और एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया। मारपीट की नौबत बन आई, जिस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करवाया।
मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा का आरोप है कि यह हमला सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन और फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया के इशारे पर किया गया है। बोले, मैं इनकी शिकायत अपने लेटर पैड पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके दौरे के दौरान करने वाला था, जिसकी जानकारी इन लोगों को हो गई थी। वहीं होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा का आरोप है कि यह सीधे डॉक्टर के कमरे में घुस रहे थे। रोकने पर उसे गालियां देने लगे और सस्पेंड कराने की धमकी देने के साथ कॉलर पकड़कर वर्दी और बनियान फाड़ डाली।
उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संदीप सिंह के आश्वासन पर वह धरने से उठे और फिर ओयल चौकी के सामने साथियों संग सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन जाम कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आने पर वह वहां से उठे और प्रार्थनापत्र देने के बाद मेडिकल परीक्षण कराकर लौट गए। उधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
दो डॉक्टरों के इशारे पर मंडल अध्यक्ष पर एक होमगार्ड और दो अन्य सहयोगियों के द्वारा जानलेवा हमला कराया गया है। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दे दी गई है। मुकदमा भी पंजीकृत हो रहा है। हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम से भी करेंगे।
- सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष, भाजपा
शिकायत की गई है। उच्चाधिकारियों के पूछने पर उनके सामने अपनी बात रहेंगे। फिलहाल झूठ के पैर तो होते नहीं हैं। वह चल तो पाता नहीं। जांच में सब सामने आ जाएगा। मैं छह बजकर 10 मिनट से लखीमपुर में हूं।

- डॉ. हर्षवर्धन, सीएमएस जिला अस्पताल
भाजपा मंडल अध्यक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- संदीप सिंह, सीओ सिटी

अपनी फटी वर्दी दिखाता होमगार्ड।

अपनी फटी वर्दी दिखाता होमगार्ड।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed