{"_id":"6a5e5cb5027f8433e2040c09","slug":"bjp-government-is-robbing-the-pockets-of-the-poor-ajay-rai-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180390-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की जेब पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की जेब पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय राय
Mon, 20 Jul 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांडा में अजय रॉय को माला पहनाते कार्यकर्ता। संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव सांडा में सोमवार को संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार शराब की अधिक दुकानें खोलकर गरीबों की जेब पर डाका डाल रही है।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में न कोई नया कारखाना खुला और न पुराने कारखाने चालू हुए। शिक्षा संस्थानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि इनमें 75 प्रतिशत हिंदू परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने भाजपा पर डर और दहशत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और राम मंदिर चंदे को लेकर भी निशाना साधा।
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भाजपा सरकार पर संविधान को कुचलने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि राहुल गांधी अकेले जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे छात्रों की मेहनत बर्बाद हो रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।