फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP government has failed on every front: Nakul

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : नकुल

Wed, 11 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP government has failed on every front: Nakul
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सृजन अभियान के तहत बुधवार को पहली बैठक नकहा ब्लॉक के ग्राम भीरा घासी, श्रीनगर विधानसभा ब्लॉक के ग्राम फूलबेहड़, कंचनपुर व भीठना बोझी में हुईं। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सशक्त की संगठन से ही मजबूत संघर्ष की नींव पड़ती है। वर्तमान भाजपा सरकार से अगर जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ना है तो कांग्रेस को एकजुट होकर गांव-गांव, नगर-नगर, डगर-डगर पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करना होगा। कहा, अब तक भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन को लेकर जो यह अभियान चला रही है, इससे नए लोगों को भी मौका मिलेगा, निश्चित ही आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग की भी व्यापक स्तर पर नए सिरे से गठन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अति शीघ्र जनपद में कांग्रेस की एक फौज तैयार हो जाएगी, जो जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कैप्टन मोनिस अली नकवी, शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू, दीपक बाजपेई, रईस अहमद उस्मानी, रवि तिवारी, अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed