फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP District President tighten the screws on the law

भाजपा जिलाध्यक्ष पर कानून का शिकंजा कसा

Mon, 06 Jul 2015 11:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP District President tighten the screws on the law
 शहर के चित्रा हास्पिटल में तोड़फोड़, डॉक्टर मानवेंद्र सिंह के साथ मारपीट और लूट के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा समेत सात आठ अन्य लोगों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मांग के बाद डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की धाराएं भी तरमीम कर दी गईं। उधर, शहर कोतवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा की अगुआई में कोतवाली में फेंकी गईं कुर्सियां और धरना देने के मामले में उनके समेत चार लोगों को रोड जाम करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल दुर्गेश चंद श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस ने आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा और उनके समर्थकों विनोद शुक्ला, अंशू मिश्रा, सर्वेश वर्मा आदि के खिलाफ आईपीसी की 147, 341, 427, 283, 511 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी और डीएम से मिले डॉक्टर, गिरफ्तारी की मांग
मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष केके मिश्रा ने चित्रा हास्पिटल के डॉ. मानवेंद्र सिंह द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज कराए गए मारपीट, लूट के मामले में डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की धाराएं शामिल कर हास्पिटल को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। एसपी दफ्तर में संगठन के मंत्री डॉ दिनेश दुआ ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अलावा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसपी को बताया कि इस घटना से चिकित्सकों में भय व्याप्त है और स्वाभाविक रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रोचक टंडन, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. मानवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट
उत्तर प्रदेश मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत ऑन ड्यूटी कर्मचारी से मारपीट या अभद्रता करना गैर जमानती अपराध है। इसमें आरोपी के खिलाफ तीन साल की सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना और तोड़फोड़ के हर्जाने का प्रावधान है।

आईएमए पदाधिकारी बोले, हास्पिटल स्टाफ को मिले इंसाफ
हास्पिटल में घुसकर डॉक्टर और स्टाफ को मारपीट कर उनसे नगदी छीन लेने का एक कायरतापूर्ण कृत्य है, जिसकी चिकित्सक भर्त्सना करते हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। जिला प्रशासन को जल्द कार्रवाई कर हास्टिल स्टाफ के साथ इंसाफ करना चाहिए।
-डॉ. केके मिश्रा, अध्यक्ष, मेडिकल एसोसिएशन

लोकप्रिय नेता द्वारा ऐसा कृत्य बेहद शर्मनाक है। इससे आम जनता में गलत संदेश जाएगा, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। इसलिए इस मामले में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। तभी पीड़ित डॉक्टर और स्टाफ को न्याय मिल सकेगा।
-डॉ. दिनेश दुआ, मंत्री, मेडिकल एसोसिएशन

बुधवार को बड़े आंदोलन की रणनीति में जुटी भाजपा
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि बुधवार को होने वाले आंदोलन में भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि चित्रा हास्पिटल के डॉ. मानवेंद्र सिंह के विरुद्ध और भी तमाम लोग शिकायत कर चुके हैं। उधर जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि उनकी प्रदेश नेतृत्व से बात हुई है। बुधवार को होने वाले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष के आरोपों की जांच करेगी टीम
लखीमपुर खीरी। डीएम किंजल सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा चित्रा हास्पिटल के डॉक्टर मानवेंद्र सिंह पर अमादा फौजदारी होने और बेटे की चेन व पर्स छीनने के आरोप पर सीएमओ डॉ. वीके साहू और अपर सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह को जांच कर संयुक्त रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने कहा है कि इस जांच रिपोर्ट के आधार पर भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला
चित्रा हास्पिटल के डॉ. मानवेंद्र सिंह की रिपोर्ट के अनुसार चार जुलाई की रात करीब 10.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र अपने बेटे का इलाज कराने उनके अस्पताल आए थे, जहां उन्होंने (जिलाध्यक्ष) अपने सात आठ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनसे(डॉक्टर) मारपीट की और पिस्टल लगाते हुए दो हजार रुपये जेब से छीन लिए थे। साथ ही कार्रवाई करने पर अस्पताल से उठाकर ले जाकर मार डालने की धमकी दी थी। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉक्टर के नशे में होने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए बेटे की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया था। साथ ही उसे इलाज के लिए ले जाते समय डॉक्टर और स्टाफ द्वारा दूसरे अस्पताल न ले जाने के लिए दबाव बनाने के लिए मारपीट करने और बेटे की गले की चेन और पर्स लूटने की तहरीर रविवार को दी थी, लेकिल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो गुस्साए भाजपाइयों ने कोतवाल से नोकझोंक कर कोतवाली में कुर्सियां फेंकते हुए धरना दिया था।


डॉक्टरों की मांग पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की धाराएं बढ़ाने का आदेश दिया गया है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर की जांच के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है। डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-किंजल सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed