फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP district president name will be announced soon in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर फैसला जल्द, पर्यवेक्षक आलाकमान को सौंप चुकी हैं रिपोर्ट

Sat, 19 Aug 2023 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

पर्यवेक्षक एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत जिले भर से मिले फीडबैक के बाद अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप चुकी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि खीरी की रिपोर्ट ठीक गई है। 

विज्ञापन
BJP district president name will be announced soon in Lakhimpur Kheri
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में जिलाध्यक्षों के कामकाज की फाइलें तैयार हो चुकी हैं। इंतजार है तो बस आलाकमान के एलान का। खीरी के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक भी अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप चुके हैं, जिसमें कामकाज की समीक्षा है। उधर, पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं कि उम्मीद है कि दो से तीन दिन में आलाकमान जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों के नामों का एलान कर सकता है।

विज्ञापन


अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सांगठनिक स्तर पर बदलाव के लिए प्रक्रिया चल रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 20-21 अगस्त तक जिला इकाई के लिए घोषणा हो सकती है। क्षेत्रीय स्तर पर इसको लेकर मंथन हो चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं का भी कहना है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में जो भी सांगठनिक बदलाव होने हैं। जिससे लोकसभा चुनावों के लिए सभी को पर्याप्त समय मिल सके। सूत्रों के मुताबिक पहले 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय कार्यकारिणी पर फैसला आना था। अब एक महीना बीत चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि 20-21 अगस्त तक नए जिलाध्यक्षों और कार्यकारिणी पर फैसला आ जाएगा। 

Trending Videos

पर्यवेक्षक प्रियंका रावत ने सौंपी है रिपोर्ट

निकाय चुनावों के बाद जिलाध्यक्षों के कामकाज की रिपोर्ट तय करने के लिए पर्यवेक्षक के रोल में जनपद पहुंचीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत जिले भर से मिले फीडबैक के बाद अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप चुकी हैं। इसके लिए पार्टी के विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों व जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा चुका है। इसी के आधार पर आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष के कामकाज का लेखाजोखा लेने के साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों की भी समीक्षा की गई थी। उनके प्रदर्शन के आधार पर बदलाव की तैयारी है।

...तो खीरी की रिपोर्ट ठीक

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि खीरी की रिपोर्ट ठीक गई है। क्योंकि 2021 में तिकुनिया हिंसा के बाद पार्टी के खिलाफ माहौल के बावजूद 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आठों सीटों पर वापस कब्जा कर लिया था। इसके अलावा पिछले नगर पालिका चुनाव में भाजपा के पास जहां चार नगर पालिका में दो सीटें थीं, वहीं इस बार एक सीट पर बढ़त बनाकर तीन सीटों पर कब्जा जमाया। पिछली बार छह नगर पंचायत में दो पर कब्जा था, जबकि इस बार परिसीमन के बाद आठ नगर पंचायतों में भी दो पर कब्जा रहा।

अवध क्षेत्र के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के कामकाज की रिपोर्ट पूरी है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। सभी विषयों पर जल्द ही आलाकमान फैसला लेगा। - कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed