फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP and SP are harassing Brahmins

ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर रही हैं भाजपा और सपा

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP are harassing Brahmins
लखीमपुर खीरी। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश करते हुए ब्राह्मण समाज पर हुए अन्याय के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि आज के हालात दहशत वाले हैं। ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 17 प्रतिशत ब्राह्मण और 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग हैं। दोनों मिलकर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

डीसी रोड स्थित वंदन गार्डेन में प्रबुद्घ वर्ग के सम्मान, सुरक्षा को लेकर विचार संगोष्ठी हुई, जिसमें अपराह्न करीब एक बजे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे। स्वागत-सत्कार के बाद महासचिव ने माइक संभालते ही सपा और भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का शूट आउट किया गया है। सपा सरकार में ही 2015 में बरेली के तत्कालीन फरीदपुर चौकी इंचार्ज मनोज मिश्रा की पशु तस्करों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शहीद मनोज मिश्रा के परिजन को अब तक न्याय नहीं मिला है। सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पांच ब्राह्मणों की हत्या किए जाने का मामला उठाते हुए बोले, मजबूत ब्राह्मणों को डराने-धमकाने और उनकी हत्या करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि कन्नौज के नीरज मिश्रा की सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। बुंदेलखंड में व्यापारी की हत्या का मामला उठाते हुए दोषी अधिकारी को प्रदेश से भगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव ने प्रदेश सरकार पर लोगों को आतंकित करने का आरोप लगाया। कहा, हर दो घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म होता है। नौकरी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देने के बजाय नौकरियां छीनी जा रही हैं। उद्योगपतियों को सरकारी उपक्रम बेचे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर संस्कृत विद्यालयों को बंद करके सनातन धर्म को समाप्त करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राम मंदिर बनाने के लिए पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन पर सवाल खड़े किए। कहा, अशुभ समय में ईंटों का पूजन किया गया था। उन्होंने अयोध्या का विकास न होने का दावा किया। इसके अलावा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की गई धनराशि में हेरफेर करने का भी आरोप लगाया।

वृंदावन में बसपा सरकार के समय 2007 में समग्र विकास कराने का दावा किया। कहा, भाजपा सरकार में कोई काम नहीं कराया गया। भाजपा नेताओं द्वारा भगवान श्रीराम का वंशज बताए जाने पर महासचिव ने तंज कसा और कहा कि हम भगवान परशुराम के अनुयायी हैं। उन्होंने इस बार का नया नारा दिया कि जितनी जिसकी तैयारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। गोष्ठी को पूर्व मंत्री नकुल दुबे, जिलाध्यक्ष उमाशंकर गौतम, मोहन वाजपेयी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी, सेक्टर प्रभारी प्रमोद चौधरी, संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed