फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   birthday of atal

सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल का जन्म दिन

Thu, 25 Dec 2014 05:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 25 Dec 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
birthday of atal
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 90वां जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरण और विचार गोष्ठियों के आयोजन किए गए।
विज्ञापन

इसमें अटल जी के राष्ट्रहित के कार्यों की चर्चा और उनके दीर्घायु की कामना की गई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा मरीजों को फल वितरित कर श्री वाजपेयी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टीजनों के अलावा समाज के बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया। गोष्ठी का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर रोली लगाकर हुआ। विनोद मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व के मंच पर मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना चलाकर देश में सड़कों का जाल बिछाया और सुशासन के माध्यम से आम जनता को न्याय प्राप्त हो ऐसा प्रयास किया। प्रदेशमंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने संचार क्रांति के अलावा गरीबों के लिए अंत्योदय योजना और काम के बदले खाद्यान्न योजना चलाई।
विचार गोष्ठी में नगर पालिकाध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, ने अटल जी के संस्मरण सुनाए। इनके अलावा वकील जेपी उपाध्याय, राजकुमार त्रिवेदी, पूर्व विधायक मोतीलाल पैलवी, विनोद धौरहरा, ओम प्रकाश वर्मा, राजीव अवस्थी, अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी रमेशचंद मिश्रा, अनूप शुक्ला, अरविंद सिंह संजय, जितेंद्र त्रिपाठी, सभासद अनूप शुक्ला और मंजू त्यागी आदि उपस्थित थे।

इनके अलावा भाजपा संवाद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क में पौध रोपण कर अटल बिहारी वाजपेयी के दीर्घायु की कामना की। पौधरोपण कार्यक्रम में जिला सहप्रभारी शौर्य सक्सेना, वरुण दीक्षित, अंकित मिश्रा, महेंद्र पाल, आदित्य राज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed