फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bird flu terror

औरंगाबाद में मृत कौआ मिलने के बाद अलर्ट जारी

Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
bird flu terror
मैगलगंज/बांकेगंज। औरंगाबाद क्षेत्र में एक और कौए के मृत पाए जाने के बाद बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एक किलोमीटर क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। रविवार से क्षेत्र में पक्षियों की गणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला पशुपालन अधिकारी डॉ तरुन तिवारी ने बताया कि औरंगाबाद क्षेत्र में एक कौए के मृत मिलने के बाद एक किलोमीटर क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद वहां रविवार से सघन निगरानी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पशु चिकित्सकों की गठित टीम से पक्षियों की गणना कराई जाएगी। गणना के दौरान बीमार मिलने वाले पक्षियों को चिह्नित कर उन्हें मारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उस जगह पर चूना डलवाया जाएगा। मुर्गी फार्मों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी ताकि बर्ड फ्लू के फैलाव को रोका जा सके। इसके अलावा निगरानी में लगी पशु चिकित्सकों की टीम को मुर्गी फार्मों और कौए के मृत मिलने वाले स्थान पर दवा का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले बांकेगंज, अलीगंज, मैलानी,गुलरिया आदि कौए मृत पाए गए थे। जिनमें एक कौए के शव की जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed