{"_id":"600c78ac8ebc3e32ad0210ef","slug":"bird-flu-terror-lakhimpur-news-bly4348504103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: मोहम्मदी के बबौरी में निजी पोल्ट्री के सैंपल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: मोहम्मदी के बबौरी में निजी पोल्ट्री के सैंपल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
bird flu terror
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कौए में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू पाए जाने का पहला मामला सामने आया है, जिसमें मोहम्मदी नगर क्षेत्र के मोहल्ला बबौरी के एक निजी पोल्ट्री (चिकन) विक्रेता के यहां से लिया गया मुर्गे का सैंपल पॉजिटिव निकला है। शनिवार को अपराह्न तीन बजे रिपोर्ट मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने बबौरी के एक किमी एरिया को अलर्ट जोन घोषित किया है और 10 किमी एरिया को सर्विलेंस जोन में रखा है। निजी पोल्ट्री विक्रेता के मुगे-मुर्गियों को मारने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जिले में कौओ की मौत से बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, जिसमें एक कौए की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी लोग पोल्ट्री में कोई पॉजिटिव केस न मिलने से निश्चिंत थे। मुर्गे-मुर्गियों के करीब 300 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई लैब बरेली भेजे जा चुके हैं। इसमें से मोहम्मदी के मोहल्ला बबौरी में एक निजी पोल्ट्री विक्रेता के यहां से लिया गया मुर्गे का सैंपल बर्ड फ्लू पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद पशुपालन विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी हैै। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ टीके तिवारी ने बताया कि पोल्ट्री विक्रेता के पास मौजूद सभी मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाएगा। एक किमी एरिया को अलर्ट जोन और 10 किमी एरिया को सर्विलांस जोन में रखा गया है। सर्विलांस जोन में स्थित सभी पोल्ट्री विक्रेताओं और फार्मों की सघन जांच की जाएगी और संदेह के आधार पर सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई लैब बरेली भेजे जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सुरक्षा कारणों के चलते पोल्ट्री विक्रेता के नाम का अभी खुलासा नहीं किया है।
अंडों के रेट कम हुए लेकिन बिक्री पर असर नहीं
अंडा विक्रेता पप्पू ने बताया कि बर्ड फ्लू के आने से पहले अंडा महंगा था। इधर करीब 15 दिनों में अंडे के रेट में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन बिक्री पर कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ा है।
विज्ञापन
चिकन विक्रेता शकील ने बताया कि अब तक शहर में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है। रोजमर्रा की बिक्री पर अब तक कोई खास असर नहीं आया है। पहले ठंडक सीजन में चिकन की बिक्री बढ़ जाती थी, लेकिन इस बार बिक्री सामान्य बनी हुई है।